देश में अब तक 33 लाख 68 हजार 734 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा

By: Pinki Sat, 30 Jan 2021 09:07:59

देश में अब तक 33 लाख 68 हजार 734  लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा

कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। आपको बता दे, वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आज 15वां दिन है। देश में पहले फेज का वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू हुआ था। इसमें 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगने हैं। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को मंजूरी दी गई थी।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, वैक्सीनेशन के 14वें दिन यानी शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 4 लाख 40 हजार 681 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह देश में अब तक 33 लाख 68 हजार 734 लोगों को कोरोना वैक्सीन की जा चुकी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, शुक्रवार को एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्युनाइजेशन (AEFIs) के 213 मामले दर्ज किए गए। हालांकि अब तक वैक्सीन से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिले हैं। कुछ राज्यों से मौत की भी खबरें आईं हैं, लेकिन किसी की भी वजह वैक्शीनेशन नहीं है।

राज्य - वैक्सीन लगी

उत्तर प्रदेश - 4,31,879
कर्नाटक - 3,07,752
राजस्थान - 2,73,866
महाराष्ट्र - 2,57,173
मध्य प्रदेश - 2,22,193
आंध्र प्रदेश - 1,77,856
तेलंगाना - 1,57,831
हरियाणा - 1,23,935
बिहार - 1,10,381
तमिलनाडु - 97,126
पंजाब - 54,991

आंध्र में हफ्ते में 6 दिन लगेगी वैक्सीन

हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि आंध्र में सबसे ज्यादा हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन टीका लगाया जाएगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वैक्सीनेशन होगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 4 दिन वैक्सीनेशन होगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com